उरई, अगस्त 21 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना पुलिस ने चार मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रामपुरा-जगम्मनपुर मार्ग पर काली माता मंदिर तिराहा, माई मोड़ के पास से पकड़ा गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंदीप चंदेल निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा के रूप में हुई है। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तिराहे पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। भागने के प्रयास में आवश्यक बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में वर्ष 2015, 2022 के अलावा विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। कार्रवाई एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश सिंह की टीम ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...