Orai News: चार पहिया सवार पर युवक से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप
उरई, जुलाई 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता एट थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया। तहरीर के अनुसार उमरारखेड़ा निवासी वीरसिंह की बाइक उनके साढ़ू भाई लक्ष्मी नारायण चला रहे थे। 7 जुलाई 2026 की रात करीब 8-9 बजे कुरकुरू से पचोखरा के बीच कुछ लोगों ने बाइक रोककर मारपीट की और बाइक, 8 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन ले गए। वीर सिंह ने एट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.