Orai News: चारा काटते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
उरई, अगस्त 9 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया कि जब जानवरों के लिए हरा चारा काट रही एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्राम लौना निवासी भवर सिंह पटेल की पत्नी शारदा देवी 40 वर्ष रविवार सुबह अपने घर के पीछे स्थित खेत में जानवरों के लिए हरा चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक उनके हाथ की उंगली में एक काले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद शारदा देवी चीख पड़ीं। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। महिला के अचेत होने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.