Orai News: चाकू समेत तीन गिरफ्तार
उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: जालौन। संवाददाता अलग अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस के ओवरब्रिज के पास से संदिग्ध में घूम रहे बजरिया निवासी, जालौन चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने चुंगी नंबर चार के पास संदिग्ध शाहगंज निवासी समीर और एसआई शिवम सेंगर ने कोंच रोड स्थित पावर हाउस के पास से संदिग्ध मोहित सोनी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन अदद चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोतवाली लाकर पुलिस ने उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.