उरई, नवम्बर 10 -- Orai News: कदौरा। थाना कदौरा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी पथरेटा के दरोगा अनुज पवार ने ग्राम बड़ागांव कस्बा व थाना कदौरा से संदीप सिंह निवासी ग्राम बड़ागांव को पकड़ा। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ। पुलिस ने 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...