Orai News: चमारी में घर के आंगन में खड़ी बाइक जलकर स्वाहा
उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: आटा। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में रविवार रात घर के आंगन में खड़ी छह साल पुरानी बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक में आग लगने की जानकारी होते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चमारी निवासी भगवानदीन की छह साल पुरानी बाइक रात में घर के आंगन में खड़ी थी और रविवार देर रात बाइक में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बाइक बुरी तरह जल चुकी थी। भगवानदीन ने अज्ञात व्यक्ति पर बाइक में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.