Orai News: घर में सो रहे युवक पर गिरी छत, मेडिकल कॉलेज रेफर
उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच नगर के भगत सिंह नगर मोहल्ले में रविवार घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय युवक के ऊपर अचानक छत का हिस्सा गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी कल्लू खान 22 वर्ष पुत्र जफर खान रविवार सुबह अपने घर के अंदर सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक सुबह अचानक घर की छत ऊपर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे कल्लू खान को बाहर निकाला। हादसे में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.