Orai News: घर में सांप निकलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
उरई, अक्टूबर 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मोहल्ला खंडेराव में घर में निकले काले सांप को देखकर घर में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।नगर के मोहल्ला खंडेराव लौना रोड पर दीपक श्रीवास्तव का मकान है। उनके मकान में मंगलवार की देर रात एक काला सांप घर की आंगन में चल रहा था। जब घर के लोगों ने सांप को आंगन में चलते हुए देखा तो घर में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर में निकले सांप की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते क्षेत्रीय वन अधिकारी कोमल सिंह ने डिप्टी रेंजर मुबारक अली और टीम को मौके पर भेजा। टीम ने लगभग आधा घंटे की मेहनत कर सांप का रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और टीम ने सांप को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.