Orai News: घर में निकला काला सर्प, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी। कालपी क्षेत्र के मदारपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर काला सर्प निकल आया। सांप देख परिवार में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मदारपुर निवासी सुनील के घर में अचानक काला सांप घुस गया। परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.