उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के चक जगदेवपुर गांव में रविवार रात दो युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया और विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गांव निवासी संतोषी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह अपने पुत्र व पुत्रियों के साथ घर में सो रही थी। तभी मोहल्ले के ही दो युवक घर में घुस आए और उसका मोबाइल चोरी कर लिया। आहट होने पर जब वह और उसके बच्चे जागे तो आरोपियों ने तमंचा उनकी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर मौके से भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी माध...