Orai News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में 9 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
उरई, सितम्बर 10 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 9 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की गई है।ग्राम गुढ़ा खास निवासी राजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 30 अगस्त को वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी मान सिंह व भागचंद्र, लल्लू तथा नारायण ने दरवाजे पर बंधी भैंस को खूंटे से खोल दिया। विरोध करने पर तीनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उस समय पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला टाल दिया था। जांच में घटना सही पाए जाने पर बुधवार देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.