Orai News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, चार के खिलाफ कोर्ट में वाद
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता एट थाना क्षेत्र की एक महिला ने सिरसाकलार थाना क्षेत्र के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरसाकलार पुलिस से आख्या रिपोर्ट तलब की है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को नियत की गई है।पीड़ित महिला द्वारा अदालत में दायर वाद के अनुसार घटना बीती 9 सितंबर 2026 की है। आरोप है कि सिरसाकलार के चार लोग उसके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दो लोगों ने जबरन दुष्कर्म किया। चीखने- चिल्लाने पर पहुंचे दो अन्य लोगों ने भी मारपीट की और उसे दो दिन तक कमरे में बंद रखा। किसी तरह निकलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.