उरई, अक्टूबर 7 -- Orai News: कालपी। संवाददाता तहसील कालपी क्षेत्र के चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर बुरी नीयत से पकड़ने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।25 वर्षीय पीड़ित महिला ने थाना चुर्खी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 4 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव का आरोपी युवक अमरनाथ घर की कुंडी खोलकर अंदर घुस आया और बुरी नीयत से उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने रोशनी में आरोपी को पहचानने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उक्त मामले में चुर्खी थाने में अभि...