Orai News: घर में आग से 20 कुंटल गेहूं और छह बोरी खाद हुई राख
उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: उरई। डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में गुरुवार सुबह कच्चे घर में आग लगने से 20 कुंटल गेहूं, छह बोरी खाद और अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुहम्मदाबाद के वृंदावन चौधरी के कच्चे मकान में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। तब तक घर में रखा 20 कुंटल गेहूं, छह बोरी डीएपी और यूरिया खाद और अन्य सामान जल चुका था। वहीं पीड़ित किसान वृंदावन चौधरी अपने खेतों पर बखराई करने गया था। घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों ने आग से हुए नुकसान को देखते हुए पीड़ित किसान को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.