उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 25 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। पति व अन्य परिजन काम पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान युवक अरबाज घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर मंगलवार देर शाम आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने...