Orai News: घर पर गिरी आकाशीय बिजली, सीढ़ियां ध्वस्त
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: सिरसाकलार। थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह को उस समय हड़कंप मच गया जब गिरीश भास्कर के मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बताया गया कि बिजली सीधे घर की सीढ़ियों पर गिरी, जिससे सीढ़ियां भसक कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात रही कि हादसे के समय सीढ़ियों के आसपास कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों का हाल जाना। बिजली गिरने से घर में दरारें भी बताई जा रही हैं। घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.