Orai News: घर के बाहर सो रही महिला की हत्या
उरई, जुलाई 2 -- Orai News: माधोगढ़। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला की सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों को घटना का पता चला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला घर पर अकेली थी। उसके दोनों लड़के गुजरात के अंकलेश्वर में पत्थर-टाइल्स का काम करते हैं और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में 50 वर्षीय मीना देवी गांव में अकेली रहती थीं। उनके दोनों बेटे देवेंद्र सिंह और विकेश सिंह गुजरात के अंकलेश्वर में पत्थर-टाइल्स का काम करते हैं। बुधवार रात रोज़ की तरह मीना देवी घर के बाहर चारपाई पर सोई थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव से मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.