Orai News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंदा, मौत
उरई, जुलाई 16 -- Orai News: उरई। रामपुरा कस्बे में सघन सहकारी समिति के पास गुरुवार सुबह घर के पास खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि ग्राम जमालपुरा निवासी अनुराग पाल वर्तमान में रामपुरा में अशोक याज्ञिक के मकान में किराये पर रहते हैं। गुरुवार सुबह चार वर्षीय बेटा यशपाल घर के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान सघन सहकारी समिति की तरफ से रानी के तालाब की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट : वाहन की ठोकर से पांच साल का मासूम घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार रामपुरा निवासी युवक चला रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.