उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: एट। संवाददाता थाना क्षेत्र के इंगुई खुर्द गांव में गुरुवार सुबह घर के आंगन में बने शौचालय के गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई कि जब मासूम पानी से भरे गड्ढे के पास खेलते समय अचानक पैर फिसलने से उसमें जा गिरा। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया।गुरुवार सुबह ग्राम इंगुई खुर्द निवासी नाजिम खान का छह वर्षीय बेटा अर्श खान घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां बने शौचालय के गड्ढे के पास पहुंच गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग ...