Orai News: घर की अलमारी में घुसा सांप, मचा हड़कंप
उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में एक घर में सांप निकल आया। घर की अलमारी में विशाल सांप बैठा दिखा तो परिजन घबरा गए। ग्रामीण ने सपेरे को बुलवाकर सांप को पकड़वाया।रविवार की दोपहर ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी लछीराम रजक के घर में बच्चे कमरे में लेटे हुए थे, तभी अचानक उनकी नजर अलमारी में बैठे एक विशाल सांप पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप को देखकर परिवार दहशत में आ गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ने के लिए ग्राम भेंड से एक सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे गांव के बाहर छुड़वा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.