उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता वेतन विसंगति, लंबित ट्रांसफर प्रक्रिया समेत कई मांगों को लेकर लेखपालों के अतिरिक्त चार्ज छोडे़ जाने के बाद से जिले में आम जनता से जुड़ी सरकारी सेवाएं लड़खड़ने लगी है। ग्राम पंचायतों में तो पेंशन से लेकर फसल सर्वे से जुडे़ काम लगभग ठप से पड़़ गए हैं। हलकों के लेखपालों द्वारा बस्ता जमा किए जाने से आम आदमी के साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ी है। यह हो गई है िकि इन गांवों के लोग तहसील के चक्कर काटने लगे हैं। उनका कहना था कि शासन की अनदेखी का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उरई तहसील के 30 हलकों के लेखपालों ने तहसील क्षेत्र के 60 ग्रामों का अतिरिक्त काम छोड़ दिया है। जब से इन्होंने तहसील में बस्ता जमा किए हैं, तब से सरकारी कामकाज प्रभावित हो गए हैं। इससे तहसील से जुडे़ करसान बजीदा, बम्हौरी, अजनारा, ...