Orai News: गौशाला निरीक्षण से लौट रहे प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला, दो पर मुकदमा
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: कालपी। संवाददाता चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम रिछारा में गौशाला का निरीक्षण कर लौट रहे ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया र हमले में प्रधान घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महेवा ब्लॉक के ग्राम रिछारा निवासी 55 वर्षीय प्रधान सुरेंद्र सिंह के अनुसार वो रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह गांव की सरकारी गौशाला का निरीक्षण करने गए थे। लौटते समय जंगल की पगडंडी पर ग्राम बम्हौरा निवासी अमरपाल और बुद्ध सिंह लाठियां लेकर सामने आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्राम बम्हौरा निवासी भीखा सिंह ने बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अमरपाल और बुद्ध सिंह के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.