उरई, जुलाई 24 -- Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा में शुक्रवार को उस समय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया जब अधिकारी गोशाला को दूसरे ग्राम में शिफ्ट किए जाने के लिए गए थे तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला के बाहर एकत्र हो गए और गोवंशों की बदहाल स्थिति व अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला की हालात बद से बदतर है और जाली टूटी हुई है जिससे गोवंशों की सुरक्षा खतरे में है। ग्रामीणों ने गौशाला को स्थानांतरण करने के बजाय यही की व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने की मांग की। जिसमें पर्याप्त चारा पानी व सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का हंगामा करीब 1 घंटे तक चलता रहा। एडीओ पंचायत देवी शरण और ग्राम सचिव पूनम को ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। एडीओ...