Orai News: गोदाम में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उरई, अक्टूबर 28 -- Orai News: पड़री। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में बुधवार को एक डीजे गोदाम की दूसरी मंजिल पर मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने गोदाम मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।कोंच कस्बे के पटेल नगर निवासी बुद्धि सिंह का ग्राम पड़री में बैंडबाजे और डीजे से संबंधित गोदाम है। गोदाम की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। गांव निवासी भूरे बरार 45 वर्ष गोदाम में मजदूरी करने के साथ बैंड बजाने का काम भी करता था। बुधवार दोपहर वह गोदाम की साफ-सफाई करने के बाद दूसरी मंजिल पर मौरंग डालने का काम कर रहा था। बताया गया कि कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.