Orai News: गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग तक सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: राय, संवाददाता। जालौन-बाबई मार्ग से बाबई सिरसा कलार के अंतर्गत आने वाले गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग तक रजवाहा की सर्विस रोड के अत्यधिक खराब और जर्जर होने के कारण क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। इसका निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा डेढ़ साल पहले कराया गया था। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस रास्ते के बदहाल होने से गोकुलपुरा, हरदोई राजा, कुठौंदा बुजुर्ग, गढ़ंगवा, गधेला, रिनिया, मउ और हथना सहित कई गांवों के हज़ारों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह द्वारा आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की गई थी लेकिन अभी भी समस्या जस की तस है। यह भी पढ़ें- Katihar News: जर्जर मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत कराए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.