Orai News: गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, एसपी से आदेश पालन की मांग
उरई, अक्टूबर 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता बेथनी क्रिश्चियन होम मिशन (बीसीएच मिशन) की प्रबंधक किरन के. मसीह के अधिवक्ता मेराज अहमद सिद्दीकी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग की है। अधिवक्ता ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा 3 सितंबर को किरन के. मसीह व अन्य के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में उच्च न्यायालय ने 7 अक्टूबर को आदेश पारित कर किरन के. मसीह और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही उक्त एफआईआर की विवेचना पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी न की जाए और विवेचना पर लगी रोक का पालन कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.