उरई, नवम्बर 7 -- Orai News: कोंच। नदीगांव थाना ग्राम परासनी में पीड़ित व उसके पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना नदीगांव में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित दिलीप वंशकार ने माता प्रसाद सहित तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...