उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर में सोमवार देर रात गाय बांधने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों के सिर में चोटें आईं।मोहल्ला गोखले नगर निवासी संतोष अहिरवार 50 वर्ष पुत्र परमानन्द, का अपने बड़े भाई अशोक कुमार 62 वर्ष से घर में गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान बड़े भाई अशोक कुमार और उनकी पत्नी ने संतोष पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद संतोष ने भी डंडे से अशोक कुमार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए और उनके सिर में चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निग्वेन्द्र ...