Orai News: गाय आ जाने से बाइक सवार घायल
उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: कोंच। देर रात्रि मजदूरी करके मजदूर मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी अचानक से एक आवारा गाय मोटर साइकिल के सामने आ गयी जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और और पर गिर गयी जिससे मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्राम छानी निवासी भगवती शरण 55 वर्ष रविवार रात को पंचानन चौराहे पर मजदूरी करने के बाद वापिस अपने घर मोटर साइकिल से छानी जा रहा था और जैसे ही ग्राम पचीपुरी कला के पास पहुंचा तभी अचानक से एक आवारा गाय मोटर साइकिल के सामने आ गयी जिससे चालक का नियंत्रण मोटर साइकिल से हट गया और वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने घायल भगवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज के लिए रिफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.