Orai News: गांव के तालाब से अवैध कब्जा हटावाने की मांग
उरई, जुलाई 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी तालाब को कब्जामुक्त कराने तथा उसके जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करने की मांग की है। गुरुवार को ग्राम चंदरसी निवासी नितिन राजपूत ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव के स्थित सरकारी तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल मे फैले तालाब के कुछ हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे इसका वास्तविक स्वरूप प्रभावित हो गया है। प्रार्थी ने तालाब का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि गांव के आसपास यही प्रमुख तालाब है, जिसके विकसित होने से सिंचाई के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: तालाब के जीर्णोद्धार की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.