उरई, अगस्त 12 -- Orai News: जालौन।संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को गांव में ही उपचार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नगर निवासी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने गांव-गांव जाकर मरीजों की जांच, प्राथमिक उपचार और निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने वाली मोबाइल एंबुलेंस सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग की है।मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि वर्तमान में 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, लेकिन उपचार के बाद अस्पताल से घर लौटते समय गरीब मरीजों के सामने परिवहन की समस्या बनी रहती है। निजी वाहन, ऑटो या ई-रिक्शा से घर लौटने में उन्हें अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ता है। आर्थि...