उरई, अगस्त 25 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 615 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।ग्राम कुंवरपुरा निवासी भरत सिंह उर्फ बाबू मंगलवार को पंचानन चौराहे से लौना रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंडी चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने उसे संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 615 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...