Orai News: गहमा गहमी के बीच आठ लाख 15 हजार में उठा होर्डिंग का ठेका
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: उरई, संवाददाता । चार माह इंतजार के बाद शहर में होर्डिंग का ठेका उठ गया। पालिका सभागार में बुलाई गई नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए ठेकेदारों ने बोली लगाई। इस दौरान गहमा गहमी का माहौल देखा गया। एक सभासद ने मौके पर जाकर विरोध दर्ज कराया। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया, आठ लाख 15 हजार में होर्डिंग का ठेका उठ गया। लिखा पढ़ी की जा रही है। वैसे तो मार्च के आखिरी में ही शहर में होर्डिंग का ठेका समाप्त हो गया था। कई बार विज्ञप्ति के माध्यम से बोली लगाई गई, पर सहमति नहीं बन पाई। पिछली बार भी चार लाख तक ही बोली लग गई थी। सोमवार को पालिका सभागार में ईओ रामअचल कुरील, नायब तहसीलदार हरदीप सिंह की मौजूदगी में ठेका नीलामी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इस दौरान करीब एक दर्जन ठेकेदारों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.