Orai News: गणेश पंडाल में जिला पंचायत अध्यक्ष व एसडीएम ने की पूजा-अर्चना
उरई, सितम्बर 17 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। नगर के श्याम पैलेस में चल रहे गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, एसडीएम विनय कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रिंस कुमार और पालिका अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक, राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सिद्ध योग सत्संग मंडल के कुलदीप शुक्ला, शरद शुक्ला, विदित शुक्ला, वेदांत शुक्ला आदि ने भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनमानस को भावविभोर कर दिया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं में हलुआ, चना, केला, मोदक, बूंदी, दनदाने आदि का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.