Orai News: खेत से लौट रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में नाले में डूबने से मौत
उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा में रविवार शाम खेत देखकर घर लौट रहे 75 वर्षीय वृद्ध की नाले में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार रविवार शाम हरकिशन 75 वर्ष निवासी ग्राम कुआं खेड़ा खेत का काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। दुर्गा मंदिर के समीप स्थित नाले की पुलिया पर वह कुछ देर विश्राम करने के लिए बैठ गए। आशंका है कि इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नाले में जा गिरे और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीण नाले की तरफ से गुजरे तो उन्होंने पानी में एक वृद्ध का शव तैरता देखा। शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.