उरई, अगस्त 8 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रेंढर थाना क्षेत्र के हसुपुरा गांव में एक किसान के खेत में स्थापित शिवलिंग को कथित रूप से तोड़े जाने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।पीड़ित किसान शिव सिंह चौहान के अनुसार उनके खेत में वर्षों से शिवलिंग स्थापित है, जहां वह नियमित पूजा करते थे। शनिवार सुबह को खेत पहुंचने पर शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला। तोड़फोड़ की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटनास्थल का निरीक्षण कर सच्चाई सामने लाने और यदि तोड़फोड़ की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई...