Orai News: खेत में सर्पदंश से युवक की मौत, नेवले के काटने का समझता रहा
उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरदौली में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। युवक को शुरू में लगा कि उसे नेवले ने काटा है जिससे इलाज में देरी हो गई। बरदौली निवासी हरगोविंद प्रजापति मंगलवार को खेत पर फसल देखने गए थे। खेत में उन्हें सांप ने डस लिया, लेकिन कुछ देर बाद वह समझे कि किसी नेवले ने काटा है। वह घर लौट आए। घर पहुंचते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.