Orai News: खेत में मिला बुजुर्ग महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उरई, जुलाई 19 -- Orai News: माधौगढ़। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा साहब के फार्म हाउस के पास शनिवार की रात एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह बुजुर्ग महिला रोज़ की तरह खेतों में बकरी चराने निकली थी। देर शाम तक वापस न आने पर पर परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, तभी शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार, गुड्डू ने बताया कि शनिवार सुबह 80 वर्षीय माँ रामकली पत्नी ठाकुरी दोहरे निवासी जेडीसी बैंक के सामने रामपुरा बकरी चराने के लिए खेतों की तरफ निकल गई थीं। शाम को जब घर नहीं आईं तो उनकी खोजबीन शुरू की। रात में जानकारी हुई कि राजा साहब के फार्म हाउस के पास महेश दुबे के खेत मे नहर के किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुँचकर गुड्डू ने पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.