Orai News: खेत में बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: आटा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिपराया गांव में गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया कि जब खेतों की ओर गए ग्रामीणों को बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव लटका मिला। शव दिखाई देते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को पिपराया गांव निवासी लवकुश 35 वर्ष गुरुवार की शाम को खेत की ओर गया था। कुछ देर बाद ज़ब वहां से ग्रामीण निकले तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लवकुश के परिवार में पत्नी सुमन और दो बेटियां नैना व खुशबू हैं।सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.