उरई, सितम्बर 9 -- Orai News: कालपी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के थाना सिरसाकलार के ग्राम अभेदेपुर में बुधवार शाम खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई 60 वर्षीय वृद्धा की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।

मृतका की पहचान ग्राम अभेदेपुर निवासी मालती देवी 60 वर्ष पत्नी लाल सिंह बुधवार शाम पति के साथ खेत पर चारा लेने गई थीं। खेत में काम के दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले जाया गया। सीएचसी कालपी में चिकित्सक डॉ शेख शहरयार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों...