Orai News: खेत में चारा काटते समय सांप के काटने से किसान की मौत
उरई, अगस्त 13 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में मातम है और पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को लाल बहादुर 50 वर्ष खेत में चारा काटने गए थे। काम के दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। आसपास कोई न होने से उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी। शाम को पड़ोसी किसान जब अपने खेत पहुंचा तो उसने लाल बहादुर को खेत में पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर ग्राम प्रधान और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.