उरई, सितम्बर 23 -- Orai News: माधौगढ। संवाददाता ग्राम कुरसेंड़ा निवासी 55 वर्षीय किसान की मंगलवार देर शाम सर्पदंश से मौत हो गई। वह तिल के खेत में काम कर रहे थे, तभी जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी माधौगढ़ ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार देर शाम ग्राम कुरसेंड़ा निवासी 55 वर्षीय गिरजा शंकर अपने तिल के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में एक जहरीले सर्प ने डस लिया। उनके चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुत्र रोशन शर्मा मौके पर पहुंचा और पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी माधौगढ़ ले गया। जहां डॉक्टरों ने कुछ देर ...