Orai News: खेत में काम कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता चुर्खी थाना क्षेत्र के सीकरी रहमानपुर गांव में खेत में सोमवार शाम काम कर रहे 55 वर्षीय किसान को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही किसान बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।सीकरी रहमानपुर निवासी रामजी सिंह 55 वर्ष सोमवार शाम को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। किसान ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे लोग दौड़े। लड़के यशपाल ने बताया कि पिता खेत में निराई कर रहे थे तभी अचानक सांप ने काटा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत परिजन उन्हें तुरंत चुर्खी सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.