Orai News: खेत में काम करते किसान को सांप ने डसा, मौत
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: माधोगढ़। थाना रेंडर के ग्राम ईंगुई निवासी 47 वर्षीय छोटे की सर्पदंश से मौत हो गई। वह बटाई पर खेती करता था और मजदूरी भी करता था। घर में पत्नी गीता, छह पुत्रियां व एक पुत्र देव हैं। गुरुवार शाम वह खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। अन्य किसानों ने इसकी सूचना उसके भाई रामखिलौने को दी। भाई तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.