उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता ग्राम मटरा निवासी 46 वर्षीय महिला की बुधवार देर शाम सांप काटने से मौत हो गई। वह शाम को जानवरों के लिए खेत पर चारा लेने गई थी। चारा काटते समय उसके पैर में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कालपी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार देर शाम चंद्रकली 45 वर्ष घर से जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। वह खेत में चारा काट रही थी, तभी अचानक उसके पैर में सांप ने डस लिया। घबराकर उसने आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी और तुरंत घर लौट आई। घर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ने लगी। पुत्र नीलेश और गंगा मां को लेकर सीएचसी कालपी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ह...