उरई, जुलाई 19 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ के बाहर शनिवार रात धान की फसल में पानी लगाने निकले युवक का शव रेलवे लाइन किनारे मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र ओमप्रकाश खेती का काम करता था। पिता की मृत्यु के बाद वह अपने भाइयों मनीष और सुभाष के साथ खेती संभाल रहा था। इस बार उसने खेत में धान की फसल बोई थी। बारिश न होने के कारण शनिवार रात धान में नलकूप से पानी लगाया जाना था। रात करीब आठ बजे विकास खाना खाकर खेत के लिए घर से निकला। लेकिन देर रात तक वह न खेत पहुंचा और न ही घर वापस आया तो परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास रेलवे लाइन किनारे विकास का शव पड़ा देखा। सूचना पर आटा थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा मौ...