Orai News: खेत पर जबरन पत्थरगड्डी कराने के लगाए आरोप
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता खेत में विपक्षी जबरन पत्थरगड्डी कर रहे हैं। विरोध करने पर धमका रहे हैं। पीड़ि़त ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।नगर क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी विनय कुमार ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उन्होंने मौजा लौना स्थित कृषि भूमि आराजी संख्या 201 व 203 क्रय की थी। क्रय करने के बाद से वह उसे नकद जोत पर दे देते हैं। उनके बाद दो लोगों ने आराजी संख्या 202 क्रय की थी। जब उन्होंने उपरोक्त आराजी क्रय की थी जब विक्रेता से कब्जा नहीं लिया था। अब वह उनके खेत को अपनी आराजी का हिस्सा बताते हुए पत्थरगड्डी करा रहे हैं। जबकि वह हदबंदी कराकर अपनी आराजी का हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं। जब उन्होंने पत्थरगड्डी से मना और हदबंदी कराने के लिए कहा तो वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.