उरई, जुलाई 22 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में खुले पड़े बिजली ट्रांसफार्मर हादसे की वजह बन रहे हैं। कोंच में एक बकरी खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई गई।बुधवार को फायर ब्रिगेड के सामने रखे खुले में बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से बकरी की हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित ट्रांसफार्मर लंबे समय से बिना किसी सुरक्षा कवर या घेराबंदी के खुला पड़ा है। इसके बावजूद विभाग की ओर से इसे सुरक्षित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों, दुकानदारों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका हमेशा बनी ...