उरई, अगस्त 11 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। खानकाह-ए-मुहम्मदिया कालपी शरीफ में नमाज-ए-जोहर दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर सरकार इमाम अहमद रजा खान फाजिले बरेलवी के कुल शरीफ की फातिहा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सैय्यद बाबू मियां साहब किब्ला की सरपरस्ती में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सफीपुर शरीफ से तशरीफ लाए सैय्यद हस्सान मियां साहब भी मौजूद रहे। दरगाह शरीफ के परिसर में आयोजित खानकाह- ए- मुहम्मदिया की मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक बरकाती साहब ने आला हजरत की जिंदगी तथा उनके मजहवी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हर तरफ फितना और मुश्किलों का दौर था, तब आला हजरत ने लोगों के ईमान और अकीदे की हिफाजत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सरकार- ए- आला हजरत ने खानकाह-ए-मुहम्मदिया के लिए भी अपनी मोहब्बत का इजहार किया था। कार्यक्रम में हाफ...