Orai News: खाद लदे ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चालक गिरफ्तार
उरई, जुलाई 22 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के उदनपुर इंटर कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की खाद लदे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने के बजाय मौके पर ही रुक गया और ग्रामीणों के सामने खुद को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।उदनपुर गांव निवासी महेश 50 वर्ष बुधवार दोपहर उदनपुर इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े खाद से लदे ट्रक के चालक ने ट्रक स्टार्ट कर आगे बढ़ाया। अचानक ट्रक के आगे बढ़ने से महेश उसकी चपेट में आ गए और नीचे दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने के बजाय मौके पर ही रुककर ग्रामीणों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। चालक का कहना है कि ट्रक बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.